महराजगंज :सफाई कर्मचारी का निधन पर कार्यालय में शोक सभा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी उपेन्द्र, जिनका निधन 2 जून को हो गया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी उपेन्द्र, जिनका निधन 2 जून को हो गया था, के सम्मान में आज नगर पालिका कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई।

इस शोक सभा में नगर पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा और अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय उपेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने उपेन्द्र को एक कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी बताया, जबकि अधिशासी अधिकारी ने उनके निधन को नगर पालिका परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.