महराजगंज: DM संतोष कुमार ने नगर पंचायत चौक का दौरा कर वहां चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार ने आज नगर पंचायत चौक का दौरा कर वहां चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार ने आज नगर पंचायत चौक का दौरा कर वहां चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।अपने निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी सबसे पहले बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और मंदिर प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी चौक को मंदिर परिसर का नियमित निरीक्षण करने और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन चौक से सोनाड़ी देवी मंदिर होते हुए रामग्राम तक जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया और सहायक अभियंता को सड़क निर्माण कार्य हर हाल में एक महीने के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज का भी जिलाधिकारी संतोष कुमार ने दौरा किया, जहां उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कॉलेज प्रशासन को उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार ने वहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगर के प्रमुख मार्गों और स्थलों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का भी निर्देश दिया और इसे जनअभियान के रूप में आयोजित करने की बात कही।

निरीक्षण के समय एसडीएम सदर रमेश कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी करण सिंह, अधिशासी अधिकारी चौक ओमप्रकाश यादव और जेई पीडब्ल्यूडी देवानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.