महराजगंज:गन्ने के खेत में तेंदुआ को उसके शावकों के साथ देखे जाने पर मचा क्षेत्र मे हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र में आज मंगलवार को एक तेंदुआ अपने बच्चों के साथ नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र में आज मंगलवार को एक तेंदुआ अपने बच्चों के साथ नजर आया, जिससे इलाके में कौतूहल फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया गांव निवासी हरि नारायण निषाद के गन्ने के खेत में कुछ मजदूर काम कर रहे थे, तभी उन्होंने एक तेंदुए को उसके शावकों के साथ देखा। तेंदुए को देखते ही मजदूर शोर मचाते हुए खेत से बाहर भागे।

खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर जमा हो गए और गन्ने के खेत में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, तेंदुआ अपने शावकों के साथ तब तक दूसरे गन्ने के खेतों की ओर चला गया था।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छबिलाल भारती ने बताया कि दीपक तिवारी, हरि नारायण, नाटा पासवान, विकाऊ, सुभाष और रामदेव सहित कई ग्रामीणों ने तेंदुए को ढूंढने का प्रयास किया।

इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन विभाग आसपास के गांवों के लोगों को तेंदुए के बारे में जागरूक कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे गन्ने और केले के खेतों में अकेले न जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.