बलरामपुर:प्रशासनिक फेरबदल, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने किए लिपिक और एसडीएम स्तर पर तबादले

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने  कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों का व्यापक फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

{

बलरामपुर जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों का व्यापक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत लिपिक संवर्ग के 9 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है, साथ ही एसडीएम स्तर पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

कलेक्ट्रेट में किए गए बदलावों के अनुसार, इरशाद अली खान अब जिलाधिकारी के रीडर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि मनोज कुमार को स्टांप सहायक और प्रभारी नाजिर सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद कुमार को कलेक्ट्रेट से स्थानांतरित कर तहसील बलरामपुर में एडब्ल्यूबीएन पटल पर भेजा गया है, वहीं चौधरी अब तहसील बलरामपुर से कलेक्ट्रेट में परिवाद सहायक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

अन्य लिपिकीय कर्मचारियों में रवि प्रकाश शुक्ला को रिट सहायक और आईजीआरएस पटल, मैराज हैदर को ईआरके और डीएलआरसी, रूपनारायण को अपर जिलाधिकारी का रीडर और आशुलिपिक, पाटेश्वरी प्रसाद को जनगणना सहायक और संजय कुमार श्रीवास्तव को अभिलेखागार पटल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसडीएम स्तर पर हुए परिवर्तनों में राकेश कुमार जयंत को तुलसीपुर का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है। अभय कुमार सिंह को एसडीएम (न्यायिक) तुलसीपुर की जिम्मेदारी मिली है। अवधेश कुमार को बलरामपुर में अपर उप जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि राजेंद्र बहादुर अब एसडीएम उतरौला के साथ-साथ एसडीएम (न्यायिक) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.