अमेठी में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर,मच गई लूट-खसोट

अमेठी

अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में सुबह रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा,जमीन पर बहने लगीं तेल की धाराएं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मंगलवार की सुबह अमेठी जिले में,सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर के पलटनें से घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग लूट-खसोट मचाने लगे।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठौरा गांव के पास एक रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे जमीन पर टैंकर में भरे रिफाइंड ऑयल की धारा बहने लगी। हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों व डिब्बों में तेल भरकर ले जाने लगे।

सूचना पर पहुंची कमरौली पुलिस ने हादसे के दौरान घायल टैंकर चालक को अस्पताल में भेजकर कार्यवाही में जुट गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.