लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस को आखिरकार नया मुखिया मिल गया है। आज शनिवार शाम को आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राजीव कृष्ण प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस को आखिरकार नया मुखिया मिल गया है। आज शनिवार शाम को आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राजीव कृष्ण प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे।
राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भी कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, वे प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं।
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। पुलिस महकमे में राजीव कृष्ण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माना जाता है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर आज विराम लग गया। अब यह देखना होगा कि राजीव कृष्ण, जो कि कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर नियुक्त हुए हैं, प्रदेश की कानून व्यवस्था को किस दिशा में ले जाते हैं।
यूपी के DGP का ऐलान हो गया है। pic.twitter.com/AaL0EZxNNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 31, 2025























