बाराबंकी
बाराबंकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाराबंकी जिले के निजामपुर गांव के रामकेवल को एक विशेष पत्र और उपहार भेजा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बाराबंकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाराबंकी जिले के निजामपुर गांव के रामकेवल को एक विशेष पत्र और उपहार भेजा है। रामकेवल ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, और वह अपने गांव में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनकी इस सफलता को सराहते हुए राहुल गांधी ने उन्हें एक प्रोत्साहन पत्र भेजा है, जिसमें उनकी मेहनत और लगन की प्रशंसा की गई है।

रामकेवल को यह शुभकामना पत्र और उपहार देने के लिए बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया स्वयं निजामपुर गांव पहुंचे। उन्होंने रामकेवल के आवास पर जाकर उन्हें राहुल गांधी का पत्र और उपहार सौंपा। इस मौके पर गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने रामकेवल की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
रामकेवल की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। राहुल गांधी द्वारा भेजे गए इस पत्र और उपहार ने रामकेवल को और अधिक प्रेरित किया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















