गोरखपुर: राप्ती नदी में नहाते समय चार किशोरियां डूबीं, एक बची, तीन की तलाश जारी

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में आज राप्ती नदी में नहाते समय एक दुखद घटना घटी, जिसमें चार किशोरियां डूब गईं।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में आज राप्ती नदी में नहाते समय एक दुखद घटना घटी, जिसमें चार किशोरियां डूब गईं। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोरी को तो बचा लिया, लेकिन तीन अन्य किशोरियां गहरे पानी में समा गईं। लापता किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, डूबने वाली किशोरियों में मिरहिरिया गांव की आफरीन (16), साबरीन (14) और नाजिया (12) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चारों किशोरियां मंगलवार अपराह्न लगभग चार बजे राप्ती नदी में नहाने गई थीं, और अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हो गया।

बचाई गई किशोरी सदमे में है, जबकि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लापता तीनों किशोरियों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही हैं। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.