बलरामपुर में तीसरे बड़े मंगल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय माहौल ,जगह-जगह भंडारे

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आज तीसरे मंगलवार पर भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद में आज तीसरे मंगलवार पर भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जनपद की तीनों तहसीलों – तुलसीपुर, उतरौला और बलरामपुर – में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हनुमान मंदिरों में दर्शन किए।

नगर क्षेत्र में लगभग 40 स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैकड़ों जगहों पर भंडारे लगे। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की भक्तिभाव से आराधना की और भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों द्वारा भक्तों के लिए सुचारू रूप से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही पीने के पानी और बैठने के उचित इंतजाम भी किए गए थे। भंडारों में पूड़ी-सब्जी, हलवा और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि सावन के बड़े मंगलवार को हनुमान जी की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होती है। इसी आस्था के साथ लोग हर वर्ष इस दिन व्रत रखते हैं। आज पूरे जनपद में धार्मिक उल्लास छाया रहा और हर दिशा से “जय बजरंगबली” के जयकारे गूंजते रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.