बलरामपुर: फर्जी पत्नी बनकर करोड़ों की जमीन हड़पने का प्रयास कर रही महिला गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोयलरा गांव में एक महिला द्वारा एक मृतक व्यक्ति की पत्नी बनकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का प्रयास किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोयलरा गांव में एक महिला द्वारा एक मृतक व्यक्ति की पत्नी बनकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का प्रयास किया गया। यह मामला विश्वविद्यालय के पास स्थित 22 बीघा जमीन से जुड़ा है।

रिसालपुर कोयलरा के राजेन्द्र सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जोगियाकला थाना ललिया की रहने वाली गिरजा सिंह ने उनके चाचा स्वर्गीय इन्द्रजीत सिंह की विधवा होने का झूठा दावा किया।

पुलिस की जांच में पता चला कि गिरजा सिंह ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था और परिवारी रजिस्टर में भी झूठी जन्मतिथि दर्ज कराई थी। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वह न्यायालय में जमीन का नामांतरण कराने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में हुई जांच में आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी योजना उस जमीन को ऊंचे दामों पर बेचने की थी।

पुलिस ने आरोपी गिरजा सिंह के खिलाफ धारा 419, 420 , 467, 468 , और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.