सिद्धार्थनगर: अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन,मुख्य अतिथि मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पुष्यलोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत लोहिया कला भवन में एक जिला पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में पुष्यलोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत लोहिया कला भवन में एक जिला पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्यलोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने इस अवसर पर कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की महान नारियों में से एक हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्मपरायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के चांड़ी गांव में जन्मी अहिल्याबाई बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थीं। उन्होंने देश भर में काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका और रामेश्वरम जैसे तीर्थ स्थलों पर मंदिरों, कुओं, धर्मशालाओं और घाटों का निर्माण करवाया। मंत्री राजभर ने अहिल्याबाई को न केवल धर्मप्रेमी बल्कि एक उत्कृष्ट शासक और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार और प्रदेश सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विकसित भारत में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिला है। उन्होंने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक पुष्यलोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। अहिल्याबाई ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और सिंचाई के लिए नहरों व तालाबों का निर्माण कराया। उन्होंने कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन कराया और हथकरघा आधारित कुटीर उद्योगों की स्थापना की। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए कर्जमाफी और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पुष्यलोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए नारी शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने विधवा महिलाओं को पति द्वारा छोड़ी गई संपत्ति का उत्तराधिकारी बनने का अधिकार दिया और अपने राज्य क्षेत्र में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.