महराजगंज:जिलाधिकारी ने किया महाव नाले का किया निरीक्षण, सफाई कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण किया और नाले में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण किया और नाले में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बरसात से पहले हर हाल में सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लगभग 03 किलोमीटर जंगल क्षेत्र में पैदल चलकर नाले की स्थिति और सिल्ट सफाई के कार्यों को देखा। उन्होंने पानी के बहाव को जंगल क्षेत्र में प्रवाहित करने के लिए बनाए गए कट्स का निरीक्षण किया और डीएफओ महराजगंज को निर्देशित किया कि इन कट्स को और चौड़ा किया जाए, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से जंगल की ओर जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सिल्ट को किनारे पर इकट्ठा करने के बजाय उसे समान रूप से फैलाया जाए ताकि वह वापस नाले में न जा सके। जिलाधिकारी ने नाले के भीतर सिल्ट के साथ-साथ झाड़ियों आदि को भी साफ कराने के निर्देश दिए, ताकि पानी का प्रवाह सुगम बना रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रोन से भी महाव नाले का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने एसडीएम नौतनवा को नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने और सिंचाई एवं वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सफाई कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नाले का तटबंध किसी भी स्थिति में टूटने न पाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बाढ़ निरोधक सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया और तटबंधों पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने तथा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार करने के लिए भी कहा।

इससे पहले, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने जिलाधिकारी को नक्शे पर जनपद में नदियों की स्थिति, महाव नाले की लंबाई, जल ग्रहण क्षेत्र और चल रहे सफाई कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाव नाला लगभग 24 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 15 किलोमीटर की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा और 09 किलोमीटर की सफाई वन विभाग द्वारा की जा रही है। वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत नाले की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। महाव नाले का जल ग्रहण क्षेत्र 690 हेक्टेयर है और इससे कुल 19 ग्राम पंचायतें प्रभावित होती हैं।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.