महराजगंज :कल आएंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ,महिला उत्पीड़न मामलों की करेंगी जनसुनवाई

महराजगंज 

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी आगामी 28 को महराजगंज का दौरा करेंगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी आगामी 28 को महराजगंज का दौरा करेंगी। इस दौरान वे विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करेंगी।

इस जनसुनवाई में पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें और समस्याओं को सीधे उपाध्यक्ष के समक्ष रख सकेंगी।

उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बताया कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान खोजना है। उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे का प्रमुख लक्ष्य महराजगंज जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकना और समाज में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना है।

अपने दौरे के दौरान, वे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पहलों, इसके लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत रूप से बात करेंगी। इसके अतिरिक्त, वे यह भी जानकारी देंगी कि आयोग किस प्रकार महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.