महराजगंज :बेजुबानों की बेहतर व्यवस्था के दृष्टिगत नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गोआश्रय स्थल चेहरी का किया अचौक निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज गोआश्रय स्थल चेहरी का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज गोआश्रय स्थल चेहरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट और पशु आहार भंडार आदि का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थल पर हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

पूछताछ के दौरान एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गो आश्रय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीओ नेडा को सोलर लाइट लगवाने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गोआश्रय स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त हों और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर भूसे की मात्रा संतोषजनक पाई गई, और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी उचित थी। गोआश्रय में कुल 52 पशु पाए गए। वहां पर वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.