सिद्धार्थनगर
जनपद में व्यवसायिक शिक्षा के विशेष सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने आज जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के साथ सिद्धार्थनगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद में व्यवसायिक शिक्षा के विशेष सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने आज जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के साथ सिद्धार्थनगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
सबसे पहले उन्होंने इंडो-नेपाल ककरहवा बॉर्डर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, केवल 4 किलोमीटर का हिस्सा शेष है। विशेष सचिव ने संबंधित अधिकारियों को इस बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने बर्डपुर विकास खंड के गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने भूसा स्टॉक और व्यय रजिस्टर की बारीकी से जांच की। किसान सहभागिता योजना के अंतर्गत गाय प्राप्त करने वाले लाभार्थी चंद्रभान से फोन पर बातचीत की गई, जिन्होंने बताया कि उन्हें इस योजना से कोई परेशानी नहीं है और भुगतान भी समय पर मिल जाता है। नोडल अधिकारी ने गौवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके नियमित टीकाकरण पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
अंत में, विशेष सचिव ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि परीक्षक कक्ष का कार्य अभी प्रगति पर है। इस कार्य के लिए बजट हेतु शासन को पत्र भेजा गया है। विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
यूपी में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल pic.twitter.com/ymqQZZNcq9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 24, 2025























