महराजगंज: निचलौल में गश खाकर गिरा बाइक चालक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सेखुई में आज एक बाइक चालक गश खाकर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सेखुई में आज एक बाइक चालक गश खाकर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।जानकारी के अनुसार, यह घटना सेखुई गांव में हुई। गश खाकर गिरने के बाद घायल बाइक चालक को एंबुलेंस की मदद से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया।

घायल व्यक्ति की पहचान ग्राम सभा अवराटार के निवासी चांगुर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चांगुर को गश क्यों आया। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।

 

Voice Of News 24