यूपी के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए खुशखबरी, मुफ्त यूनिफार्म के लिए 487 करोड़ रुपये मंजूर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उन्हें मुफ्त यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए 4 अरब, 87 करोड़, 50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करोड़ों स्कूली बच्चों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में एक विशेष कार्यक्रम में इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत यूनिफार्म की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रों के माता-पिता या अभिभावकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

यह कदम राज्य सरकार की उस व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रमुख प्राथमिकता है।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूनिफार्म के अलावा, बच्चों को स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्टेशनरी जैसी अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी योजनाएं पहले से ही चल रही हैं।

राज्य सरकार का यह प्रयास न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों के बच्चों को गरिमा के साथ स्कूल में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करेगा।

 

Voice Of News 24