फरेंदा: गौ मांस की तस्करी करते पकड़े गए तीन तस्कर, ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता

महराजगंज

महराजगंज जनपद  के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह गांव में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से गौ मांस की तस्करी का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद  के फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह गांव में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से गौ मांस की तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों की पहचान सद्दाम, अब्दुल करीम और आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों व्यक्ति UP 57 BJ 6397 नंबर की कार से गौ मांस की तस्करी कर रहे थे। ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से गौ मांस बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि दिखने पर कार को रोका और तलाशी ली, जिसके बाद गौ मांस बरामद हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों तस्करों को पकड़ लिया और इसकी सूचना फरेंदा पुलिस को दी।

फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.