सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटी में एक युवक की बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटी में एक युवक की बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति एक युवक को रस्सी से बांधकर मार रहा है,जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए हैं।वीडियो में पिट रहा युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, युवक पर मोबाइल चोरी का शक था, जिसके चलते उसकी पिटाई की गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि पिटाई करने वाला व्यक्ति बनकटी का प्रधान प्रतिनिधि है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जांच में पता चला है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त यह युवक परसा जमाल का निवासी है और उसका नाम सलीम है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सलीम मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर क्षेत्र में घूमता रहता है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में भवानीगंज के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में मोबाईल चोरी के शक में मानसिक विक्षिप्त युवक की रस्सी से हाथ बांध कर पिटाई करने का वीडियो वायरल@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/8QLEXYczmJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























