सिद्धार्थनगर जनपद के 738 विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू, सांसद जगदंबिका पाल ने किया शुभारंभ

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के 738 कंपोजिट एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आज, 21 मई से ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का आयोजन शुरू हो गया है। यह कैंप 10 जून तक चलेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के 738 कंपोजिट एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आज, 21 मई से ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का आयोजन शुरू हो गया है। यह कैंप 10 जून तक चलेगा।

 

इसी क्रम में, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बूढ़ा में इस कार्यक्रम का शुभारंभ डुमरियागंज के माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल के कर कमलों द्वारा किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने समर कैंप के महत्व को बताते हुए बच्चों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बच्चों और उनके अभिभावकों को समर कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारी और सभी जिला समन्वयक भी इस दौरान मौजूद थे। शिव नाडर फाउंडेशन से कार्तिकेय पाण्डेय ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.