गोरखपुर: पी.एम. श्री विद्यालय उनवल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य हुआ शुभारंभ

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पी.एम. श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल प्रथम में आज, 21 मई 2025 को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर जनपद के पी.एम. श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल प्रथम में आज, 21 मई 2025 को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर 10 जून 2025 तक चलेगा और इसमें छात्रों के लिए रचनात्मक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

समर कैंप का विधिवत उद्घाटन बांसगांव के खंड शिक्षा अधिकारी श्री उदयशंकर राय ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रमेश गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कैंप की शुरुआत हुई।

खंड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय ने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप छात्रों की रचनात्मकता, व्यक्तित्व विकास और सहशैक्षिक क्षमताओं को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय शैक्षणिक, सामाजिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में हमेशा आगे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानाध्यापक नवीन त्रिपाठी के नेतृत्व की प्रशंसा की, जो गर्मी की छुट्टियों में भी विद्यालय में उपस्थित रहकर समर कैंप का संचालन कर रहे हैं, जिसमें सभी शिक्षक भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

प्रधानाध्यापक नवीन त्रिपाठी ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से छात्रों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा और विद्यालय हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार से सुमन देवी, बृजेश त्रिपाठी, सूरज सिंह, राजेंद्र यादव, सीमा पांडेय, विकास, प्राथमिक विद्यालय उनवल के शिक्षामित्र धर्मदेव भारती, कई अभिभावक, रसोइया और समर कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.