बलरामपुर: वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिरान का भंडाफोड़

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के हर्रैय्या सतघरवा स्थित सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण्य के बनकटवा रेंज में सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के हर्रैय्या सतघरवा स्थित सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण्य के बनकटवा रेंज में सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में बहादुरगंज बाजार स्थित एक दुकान में अवैध रूप से चल रहे लकड़ी चिरान के काम का पर्दाफाश हुआ।

छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से चार सागौन और एक शीशम की कीमती लकड़ियां बरामद कीं। मौके से दुकान में मजदूरी कर रहे मोहम्मद कौशर को हिरासत में ले लिया गया, जबकि दुकान का मालिक मैराज भागने में सफल रहा।

वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। इस ऑपरेशन में वन दरोगा जीवरक्खन प्रसाद, वन रक्षक राज प्रताप गुप्ता और एसएसबी के जवान शामिल थे। बरामद की गई लकड़ियों को बनकटवा रेंज कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया गया है। फिलहाल, फरार आरोपी मैराज की तलाश जारी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुकान मालिक अवैध रूप से लकड़ी चिरान कर काले कारोबार में लिप्त था।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.