सिद्धार्थनगर:विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों छत से लटकता मिला शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर रानी के टोला चुल्हई डीह में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर रानी के टोला चुल्हई डीह में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कल शनिवार शाम को छत के चुल्हे से साड़ी के सहारे एक महिला का शव लटकता हुआ मिला।

मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो जलालपुर के टोला नौडिहवा निवासी सागर की बेटी थीं। उनकी शादी दस वर्ष पूर्व भानपुररानी गांव के वैजनाथ यादव के साथ हुई थी। सूत्रों के अनुसार, परिवार में आपसी तालमेल की कमी के चलते अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे सामने आई, जब मृतका के पति वैजनाथ ने ससुराल पक्ष को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ससुराल वालों ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

भवानीगंज के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पीछे एक 6 वर्षीय बेटी है। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.