सिद्धार्थनगर:आपरेशन कन्विक्शन में पुलिस को बड़ी सफलता, दंगा के 13 आरोपियों को तीन साल की सजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस को आपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस को आपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिला मॉनिटरिंग सेल और थाना कपिलवस्तु पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते 2015 के एक दंगा मामले में 13 आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है।

न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार एएसजे/पॉक्सो ने सभी 13 आरोपियों को दोषी करार देते हुए धारा 147 और 148 के तहत तीन-तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 4-4 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इन आरोपियों पर धारा 307, 325, 324, 323, 504, 392 और 427 के तहत भी मुकदमा दर्ज था।

दोषी ठहराए गए व्यक्तियों में जटाशंकर, देवीशरण, गुड्डू, धर्मेंद्र, रामचंद्र, राधेश्याम, घनश्याम, मोतीलाल, मेवालाल, हीरालाल, रामनरेश, नरसिंह और हृदयराम शामिल हैं, जो सभी थाना कपिलवस्तु क्षेत्र के हरनापुर गांव के निवासी हैं।

इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने में जिला मॉनिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र और न्यायालय पैरोकार आरक्षी दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने इस सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.