महराजगंज :नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता ने निर्माणाधीन बुद्धा कॉम्प्लेक्स का कियाऔचक निरीक्षण

महराजगंज

 महराजगंज जनपद के मुख्यालय स्थित महिला जिला अस्पताल के पास निर्माणाधीन बुद्धा कॉम्प्लेक्स का आज औचक निरीक्षण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के मुख्यालय स्थित महिला जिला अस्पताल के पास निर्माणाधीन बुद्धा कॉम्प्लेक्स का आज औचक निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा और अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ठेकेदार से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने तकनीकी खामियों की ओर इशारा करते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की सख्त चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने भी कार्य को गति देने और मानकों के अनुसार पूरा करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक हित के इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता सर्वोपरि रहेगी

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.