महराजगंज:पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। राईसमिल के पास हुई इस घटना में लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की बैजनाथपुर कला निवासी हरिशंकर कुशवाहा ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई हरिन्द्र कुशवाहा झंझनपुर में चाय पी रहा था, तभी खजुरिया निवासी आरिफ, बदरुजमा, ताजमुहम्मद और कुछ अज्ञात लोगों ने उससे विवाद किया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं।

सिंदुरिया थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, तहरीर मिली है और जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.