सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान शिवा निषाद के रूप में की है, जो सुभाष नगर बेलवनवा का निवासी है। उसे बांसी बस स्टैंड से पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना बांसी में दर्ज मुकदमा संख्या 99/2025 की जांच के दौरान आरोपी शिवा निषाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं थीं।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विनय पासवान और मुख्य आरक्षी रामशब्द यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352/351(1)/65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की न्यायिक कार्यवाही की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























