महराजगंज :सोनौली बॉर्डर पर जुमे की नमाज के बाद शाम को मुश्लिम समुदाय ने निकाला विरोध प्रदर्शन, बोले आतंकवाद मुर्दाबाद, अभी भी कायम है भाई-चारा

महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर पर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर पर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मदरसा अरबिया गौसिया अहले सुन्नत व जमात सोनौली के मौलाना असगर साहब और सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन हबीब खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने काली पट्टी बांधकर कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मौलाना असगर ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और पहलगाम का हमला हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने की साजिश है, जिसमें वे कभी सफल नहीं होंगे। चेयरमैन हबीब खान ने इस घटना की कड़ी निंदा की और शहीद पर्यटकों के लिए दुआ की।

प्रदर्शनकारियों ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शहीदों अमर रहें’ जैसे नारे लगाए और देश की एकता का समर्थन किया। इस श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और भाईचारे को कायम रखने का संदेश दिया।इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से चेयरमैन हबीब खान, मौलाना असगर, हनीफ खान, चांद कुरैशी, अहद खान, आबिद खान, शकील अहमद, इंशाद अली. हाजी अब्दुल गफ्फार हाजी अनवर अध्यक्ष मोहम्मद ,करम हुसैन, कमरुद्दीन खान, सज्जाद अली, सैफ़ुद्दीन, साबिर अंसारी, अकबर अली, अतहर खान, अनवर हाफिज, आसिफ गुलाम गौस, आदिल, अनीश, इकबाल खान, आज़म, वारिस, भोलां महताब, खुशबुद्दीन, मोहम्मद सलीम भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रेम जैसवाल, सुभाष जायसवाल, संजय कनौजिया, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.