महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा चोरी कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा चोरी कर लिया।
पीड़ित गोविंद यादव के अनुसार, चोर घर से बक्सा उठाकर कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में ले गए, जहाँ ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी पार कर दिए। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब परिजनों की नींद खुली, तब कमरे का दरवाजा टूटा देख घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत कोल्हुई थाने में दी है। मामले में पुलिस अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













