महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 225 बोतल अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक टोयोटा कार बरामद की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरव कुमार (26) पुत्र प्रमोद मंडल, निवासी जिला सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है। सोनौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













