घोसी में तेज हवा के कारण सड़क पर पेड़ गिरा: यूनियन बैंक के पास रात में हुआ हादसा, पुलिस और बिजली विभाग ने हटाया

मऊ

मऊ जनपद के चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से चल रही तेज हवाओं के बीच शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे घोसी नगर स्थित यूनियन बैंक के समीप मुख्य मार्ग पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से चल रही तेज हवाओं के बीच शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे घोसी नगर स्थित यूनियन बैंक के समीप मुख्य मार्ग पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्या व अवर अभियंता माजिद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस भी मौके पर तैनात हो गई और आवागमन रोककर पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।

विद्युत विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.