मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार चाचा और उनके 5 वर्षीय भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट कस्बे के वार्ड नंबर एक खटीक टोला निवासी आयुष चौहान (30) पुत्र डॉ. घूरभारी चौहान अपने 5 वर्षीय भतीजे कुनाल चौहान पुत्र डॉ. मोतीचंद चौहान के साथ नई बाजार से लौट रहे थे। दोहरीघाट कस्बे के पास पेट्रोल पंप के सामने अचानक अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शनिवार सुबह जब पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुँची, तो रोते-बिलखते परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













