निचलौल सीओ ने बीट पुलिसिंग की जांच की: बीट अधिकारियों को दिए सक्रिय रहने के निर्देश क्षेत्राधिकारी ने बीट बुकों का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने थाना निचलौल में बीट पुलिसिंग को प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीट पुलिस अधिकारियों की बीट पुस्तकों की गहन जांच की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने थाना निचलौल में बीट पुलिसिंग को प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीट पुलिस अधिकारियों की बीट पुस्तकों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने बीटवार दर्ज प्रविष्टियों, गश्त की स्थिति और पुलिस की क्षेत्र में सक्रियता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने बीपीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आवंटित बीट क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण और गश्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि, संदिग्ध आचरण और महत्वपूर्ण सूचनाओं को बीट बुक में समय पर दर्ज कर उसे अद्यतन रखा जाए।

सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मजबूत बीट प्रणाली से आमजन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की जनता से सतत संवाद बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.