बोर्ड परीक्षा के अंक बच्चे की जिंदगी के काबिलियत को परिभाषित नहीं कर सकते, परीक्षा में कम अंक आना एक नई शुरुआत का संकेत है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट

“रिजल्ट एक पड़ाव है, मंजिल नहीं।”

बोर्ड परीक्षा के अंक, बच्चों की पूरी जिंदगी को परिभाषित नहीं कर सकते।‌ उदाहरण किसी से छिपा नहीं है।
हर बच्चा और उसकी प्रतिभा अनोखी होती है – किसी की चमक तत्काल तो किसी की चमक दिखने में थोड़ी देरी होती है। जो इंतेज़ार,सब्र एवं भरोसे की डोर से बंधी हुई होती है।

परिजनों का समर्थन, धैर्य और संयम उनके बच्चे की सबसे बड़ी ताकत होती है।
बोर्ड परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रताड़ित करने से बेहतर है कि उनके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास करें और उन्हें बताएं कि अंक से बढ़कर उसका हुनर और उसकी कोशिश है। जो एक दिन उसे मंजिल के एक ऐसे छोर पर पहुंचायेगी, जहां तक लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे अनेकों उदाहरण सोशल मीडिया के साथ-साथ कई किताबों में पढ़ने को मिल जायेंगे।

कहते हैं,”माता-पिता का साथ, बच्चे की सबसे बड़ी जीत होती है।”

“बोर्ड परीक्षा का अंक सिर्फ एक वर्ष में की गई मेहनत का फल है,न कि बच्चे की काबिलियत का मापदंड!”
“हर किसी के सफलता की रफ्तार अलग होती है। कम अंक आने का मतलब यह नहीं कि बच्चा कमजोर है, बल्कि यह उसके लिए एक सुनहरा मौका है, जो खुद को बेहतर बनाने की राहों पर अपनी यात्रा की शुरुआत कर सके।
सच्ची मेहनत, आत्मविश्वास और सीखने का जूनून ही बच्चे को आगे चलकर जीवन की असली परीक्षा में सफल बनाता है।

“समाज में अंको से नहीं, बल्कि विचारों और समझदारी से खुद की पहचान होती है।”
“बच्चे का कम अंक उसका अंत नहीं, बल्कि उसके लिए एक नई शुरुआत का संकेत है।”

प्रत्येक बच्चा अलग होता है – किसी की ताकत किताब में होती है, तो किसी की हुनर में तो किसी की सोच या कल्पना में।
परिजनों का साथ, और विश्वास तथा धैर्य, कम अंक पाने वाले बच्चे को फिर से खड़ा कर सकता है।

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के परिजनों से आग्रह है कि यदि आपका बच्चा किसी कारण वश कम अंक ही हासिल करता है तो, उसे किसी भी प्रकार का अविश्वसनीय क़दम उठाने को मजबूर न करें। बल्कि उसके हौसले और जज्बे को इस प्रकार बुलंद करें, जिससे वह आगे कि उड़ान दोगुनी उत्साह से भरकर कुछ अलग करनें की चाह में अपने कदम को विश्वास और दृढ़ता से आगे बढ़ा सके।

 

Voice Of News 24