निचलौल:अन्नदाताओं पर कहर, चंद मिनट में खाक हुई 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल

महराजगंज

महराजगंज निचलौल के ग्राम सभा ओबरी के टोला बनकटा केसिवान में अज्ञात कारणों से लगी गेहूं की खेत में आग , देखते देखते 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

निचलौल तहसील के ग्राम सभा ओबरी के टोला बनकटवा सिवान में आज अज्ञात कारणों से लगी गेहूं की खेत में आग लग गई आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते लगभग खड़ी 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और 112 को दी। कुछ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत को जोतकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि,आग इतनी भयानक थी की देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया लगभग खड़ी 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई

फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, जब तक आग बुझाई गई, तब तक लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह से जल चुकी थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद प्रभावित किसानों को प्रशासन से मदद की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.