बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिकोई गांव में हरे-भरे आम के तीन प्रतिबंधित पेड़ कटवाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिकोई गांव में हरे-भरे आम के तीन प्रतिबंधित पेड़ कटवाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लकड़ी माफिया ने वन विभाग के हल्का दरोगा की कथित मिलीभगत से इन पेड़ों पर आरी चलवाई है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और वन कर्मियों की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटाई से संरक्षण के दावों की पोल खुल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों का कटान कर रहे हैं और इसमें स्थानीय विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता संदिग्ध है। हालांकि, इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस घटना के बाद से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












