बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुमरेजपुर गांव निवासी बनी सिंह 50के रूप में हुई है। इस सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन अन्य महिलाएं भी घायल हुई थीं।
घटना 27 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे की है। मुमरेजपुर निवासी बनी सिंह खेत से काम निपटाकर अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा में गांव की पूनम (25), रेनू (25) और प्रभा (19) भी सवार थीं। जैसे ही वे बुधपुर वाली पुलिया के पास डिबाई-बुलंदशहर मार्ग पार कर रहे थे, तभी अहमदगढ़ की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बनी सिंह को परिजन दिल्ली एम्स ले गए, जहां मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
मृतक की पुत्रवधू नकीता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अहमदगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












