बुलंदशहर

बुलंदशहर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बुधवार को बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र स्थित खालौर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बुधवार को बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र स्थित खालौर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस रैली को बसपा की चुनावी तैयारियों और वेस्ट यूपी में संगठन को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा।
जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह क्रेडिट लेने की राजनीति में हमेशा आगे रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने उन्हें ‘अखिलेश अंकल’ कहकर संबोधित किया और उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वाले नारे पर तंज कसते हुए उसकी तुलना गिरगिट की तरह रंग बदलने की राजनीति से की।इस दौरान अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौधरी समेत स्थानीय बसपा नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आकाश आनंद के इस दौरे के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












