मऊ

मऊ जनपद पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 516 किलोग्राम से अधिक भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 516 किलोग्राम से अधिक भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मऊ पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री किए जाने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी को उसके घर के पास से धर दबोचा। मौके से बरामद 516 किलो से ज्यादा पटाखों के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












