महराजगंज में गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई, दो जिला बदर और पांच को पाक्षिक हाजिरी का आदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अक्टूबर माह में 10 वादों का निस्तारण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अक्टूबर माह में 10 वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर दो व्यक्तियों को जिला बदर किया गया, जबकि पांच को प्रत्येक 15 दिन में थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा टोला इलाही निवासी सुक्खू को तीन माह और निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी निवासी मोनू अली उर्फ क्यूम अली को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। दोनों को जनपद गोरखपुर में रहने का आदेश दिया गया है।

वहीं, कोल्हुई थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार मौर्य और अजीत चौहान, सोनौली थाना क्षेत्र के रामअवतार, कोठीभार थाना क्षेत्र के इरशाद तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के अभय चौहान को पाक्षिक हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है। इन्हें निर्धारित अवधि पर संबंधित थाने में उपस्थित होकर अपनी गतिविधियों और आचरण की जानकारी देनी होगी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.