महराजगंज

महराजगंज आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। 28 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फरेंदा और नौतनवा में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खोया एवं छेना मिठाई के नमूने संग्रहित किए।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने महराजगंज रोड, फरेंदा स्थित तारा मिष्ठान भंडार और नौतनवा मेन मार्केट स्थित कस्तूरी स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। दोनों प्रतिष्ठानों से खोया एवं छेना मिठाई के नमूने लिए गए। साथ ही दुकानदारों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान कुल चार नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता चलेगा।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद और पवन कुमार गोंड शामिल रहे।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












