बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में बलिया कलेक्ट्रेट परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में बलिया कलेक्ट्रेट परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद कलेक्ट्रेट के सुंदरीकरण और नवीनीकरण को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है।
इसी क्रम में सीआरओ गुलशन, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे और जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्स्यायन समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर, गंगा बहुद्देशीय सभागार, ड्रामा हॉल और कलेक्ट्रेट कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया।
योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में कलर्ड इंटरलॉकिंग टाइल्स, दीवारों पर आकर्षक मधुबनी पेंटिंग, सुचारू जल निकासी व्यवस्था, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, व्यवस्थित पार्किंग और व्यापक पौधारोपण जैसे कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों ने परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप देने के लिए सभी संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस पहल से कलेक्ट्रेट आने वाले आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












