मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरेपूर के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरेपूर के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग अपनी मोटरसाइकिल से खुरहट की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे भंवरेपूर के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सरायलखंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












