निचलौल : कश्यप इंटरप्राइजेज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

महाराजगंज

महाराजगंज के निचलौल के मुख्य ठूठीबारी मार्ग पर स्थित कश्यप इंटरप्राइजेज की  दुकान में आज तड़के अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज के निचलौल के मुख्य ठूठीबारी मार्ग पर स्थित कश्यप इंटरप्राइजेज की  दुकान में आज तड़के अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विशाल रूप ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोग तत्काल आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना असंभव था। घटना के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने की वजह से दुकान का अधिकांश माल जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.