महाराजगंज
जिला महाराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में मरचहवा रोड पर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री हॉट बाजार की नीलामी प्रक्रिया में हंगामा हो गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला महाराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में मरचहवा रोड पर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री हॉट बाजार की नीलामी प्रक्रिया में हंगामा हो गया। ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर गौतम और बीडीओ शमा सिंह की उपस्थिति में यह नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन प्रक्रिया के शुरुआती दौर में ही ग्रामीणों ने बोली में अनियमितता का आरोप लगाते हुए लकी ड्रॉ के माध्यम से नीलामी कराने की मांग की।
ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बाद प्रशासन को स्थिति को नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बाद, प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने शांति बनाए रखने की कोशिश की और स्थिति को सामान्य किया।
इस घटनाक्रम पर उच्च अधिकारियों ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है और अब आगामी टेंडर की तारीख निर्धारित की जाएगी। सभी व्यापारियों को इसके बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा, ताकि भविष्य में नीलामी प्रक्रिया सुचारु रूप से हो सके।
मैत्री हॉट बाजार भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्तों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसके संचालन को लेकर विवादों के समाधान की आवश्यकता है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















