महराजगंज
महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज रात करीब 8:30 बजे निचलौल से चिउटहा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा भेंडिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज रात करीब 8:30 बजे निचलौल से चिउटहा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा भेंडिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
यहां डॉक्टर्स ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान विंध्याचल (32) पुत्र गोपाली निवासी ग्राम पिपरिया, थाना निचलौल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि घायल युवक की स्थिति को लेकर डॉक्टरों द्वारा उचित उपचार दिया जा रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















