बलरामपुर:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 मार्च को बलरामपुर का दौरा करेंगी, कई योजनाओं का वितरण

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 मार्च को बलरामपुर का दौरा करेंगी। उनका हेलिकॉप्टर सुबह 8:55 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 मार्च को बलरामपुर का दौरा करेंगी, जहां उनका हेलिकॉप्टर सुबह 8:55 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। इसके बाद, वे सड़क मार्ग से एमएलके महाविद्यालय जाएंगी, जहां उनका मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महाविद्यालय में लगाए गए बच्चों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद, वे कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरित करेंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को खिलौनों की किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी, और टीबी मरीजों को पोषण पोटली और घरौनी का वितरण प्रमुख रहेगा।

इस दौरे का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की सफलता का प्रचार-प्रसार करना और यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचे।इसके बाद राज्यपाल परेड ग्राउंड में आयोजित विकास मेले में भी शामिल होंगी। यह मेला सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाया गया है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]