महराजगंज : परतावल में भाई की हत्या के बाद पोस्टमार्टम से घर पहुंचा शव,मचा चीख-पुकार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम से घर आया शव। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

24 मार्च सोमवार को महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर निवासी सगे भाई किसन मद्धेशिया उर्फ टिंकू (24) पुत्र गोविंद और बड़े भाई संदीप से रात में विवाद छिड़ गया।

 

टिंकू ने नशे में चूर होकर अपने बड़े भाई संदीप पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

जिसकी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। आज मंगलवार को मृतक संदीप का शव पोस्टमार्टम से घर जैसे ही आया तो परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में हलचल मच गई और भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

 

Voice Of News 24