मेरठ के बाद महराजगंज से उठी हत्याकांड की चीख, जानें एक सगा भाई बड़े भाई के लिए कैसे बन गया कसाई?

मृतक की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में घर का क़ातिल वाला एक दर्दनाक मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अभी हालही में मेरठ जनपद के हत्याकांड से तो सभी परिचित होंगे, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के 15 टुकड़े कर ड्रम में भर दिया था। जिस मामले ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी है। इसी तरह का एक हलचल 25 मार्च मंगलवार को महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर से सामने आया है। जहां सगे भाई किसन मद्धेशिया उर्फ टिंकू (24) पुत्र गोविंद और बड़े भाई संदीप से रात में विवाद छिड़ गया।

टिंकू ने नशे में चूर होकर अपने बड़े भाई संदीप पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

लोग कहते हैं कि बेटे माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी होते हैं, लेकिन आज उसी बुढ़ापे की लाठी ने दूसरे लाठी को छीन लिया है,जिसकी यादें अब उन माता-पिता के दिलों में दुःखों के लहर की रफ्तार बढ़ा दी है। हमेशा छोटा भाई बड़े भाई के लिए दुलारा होता है, लेकिन शायद बड़े भाई को नहीं पता था कि उसका छोटे भाई के लिए दुलार उसी के मौत का कारण बन जायेगा और चाकू गोदकर वह छोटा भाई बड़े भाई की दुलार का कर्ज इस प्रकार अदा करेगा!
सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि उस भाई का हाथ इतनी बड़ी वारदात के लिए कैसे उठा होगा? जिसे सुनकर ही लोगों का कलेजा दहल जा रहा है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.