सिद्धार्थनगर: एसपी के निर्देशन में खेसरहा थाना द्वारा पीस कमेटी की गोष्ठी, आगामी त्यौहारों को लेकर किए गए जरूरी निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष खेसरहा द्वारा आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर (ईद), रामनवमी और बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत एक पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष खेसरहा द्वारा आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर (ईद), रामनवमी और बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत एक पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में थानाक्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और धर्मगुरूओं को बुलाकर शासन और उच्च अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेशों और निर्देशों से अवगत कराया गया।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना था, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसमें धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष खेसरहा ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और त्योहारों को लेकर सुरक्षा के अतिरिक्त उपायों की जानकारी दी।

Voice Of News 24